लखनऊ में रेसलिंग गोल्ड कप का रोमांच, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम

Saturday, March 7, 2026 - 13:35
0
लखनऊ में रेसलिंग गोल्ड कप का रोमांच, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दम

लखनऊ में कुश्ती प्रेमियों के लिए बड़ा आयोजन होने जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 23 से 25 मार्च तक रेसलिंग गोल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश और विदेश के नामी पहलवान दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर शहर के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन में खास आकर्षण ईरान के दिग्गज पहलवान रहेंगे। इनमें हमीद (वेस्टर्न फाइटर्स), हादी ईरानी (गोशा स्टॉर्म) और मिर्जा इरफान (काशी रेसलर्स) जैसे पहलवान शामिल होंगे, जो अपने दमदार खेल के लिए जाने जाते हैं। इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्यों के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। कुल 72 पुरुष पहलवान अखाड़े में उतरेंगे, जबकि 32 महिला पहलवान भी अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। मुकाबले पुरुष और महिला दोनों वर्गों में नॉकआउट आधार पर कराए जाएंगे।

पुरुष वर्ग में 57, 65, 74, 86 और 86 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे, जबकि महिला वर्ग में 53, 57, 65 और 65 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पहलवान आमने-सामने होंगी। प्रत्येक मुकाबला छह मिनट का होगा, जिसमें पहलवान अपनी तकनीक और ताकत के दम पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश-विदेश के पहलवान 21 मार्च तक लखनऊ पहुंच जाएंगे। इस प्रतियोगिता से शहर में कुश्ती का माहौल और भी जोशपूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User