राहुल गांधी के बयान, अडाणी समूह के मुद्दे को लेकर लोस में हंगामा; कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर और विपक्षी सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

Wednesday, March 15, 2023 - 20:15
0
राहुल गांधी के बयान, अडाणी समूह के मुद्दे को लेकर लोस में हंगामा; कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित
लोकसभा

नयी दिल्ली, 15 मार्च 2023, (आरएनआई)। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर और विपक्षी सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

सदस्यों के शोर-शराबे के कारण निचले सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 2 बजकर करीब 12 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सदन के सदस्य राहुल गांधी ने विदेश में लोकसभा अध्यक्ष पर आक्षेप किया है और संसद का अपमान किया।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी ने) दूसरे देशों से हस्तक्षेप करने को कहा, यह घोर अपमान है। जोशी ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी को) माफी मांगनी चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में तख्तियां दिखने वाले विपक्षी सदस्यों के खिलाफ भी आसन से कार्रवाई करने की मांग की।

एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा जारी रहा।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर जेपीसी जांच की अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। कुछ विपक्षी सदस्यों के हाथों में तख्तियां भी थीं।

वहीं, सत्तापक्ष के कुछ सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर विदेश में राहुल गांधी के भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये बयान पर उनसे माफी की मांग करने लगे।

हंगामे के बीच ही, पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने सभा के पटल पर आवश्यक कागजात रखवाए। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंतर सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण एवं अनुशासन) विधेयक, 2023 पेश किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User