राष्ट्रपति भवन पहुंचा AAP विवाद: बागी सांसदों के आरोप, सीएम मान ने उठाई मान्यता रद्द करने की मांग

Tuesday, May 5, 2026 - 14:16
0
राष्ट्रपति भवन पहुंचा AAP विवाद: बागी सांसदों के आरोप, सीएम मान ने उठाई मान्यता रद्द करने की मांग

आम आदमी पार्टी में जारी अंदरूनी घमासान अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के अलग रुख अपनाने के बाद मामला और गरमा गया है। मंगलवार को एक तरफ बागी सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, वहीं दूसरी ओर भगवंत मान भी अपने विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार और आप नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ बदले की राजनीति के तहत सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। चड्ढा के अनुसार, कुछ मामलों में पुलिस और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्तिजनक नारे लिखे गए और कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर मनगढ़ंत मामले दर्ज किए गए। चड्ढा ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर बागी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इन सांसदों की मान्यता रद्द करने की बात उठाई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने आप के भीतर गहराते संकट को उजागर कर दिया है, जहां एक तरफ बागी नेता पार्टी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User