राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भरी राफेल से उड़ान, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Oct 29, 2025 - 10:52
 0  189
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भरी राफेल से उड़ान, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अंबाला (आरएनआई): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्हें भारतीय वायुसेना के जवानों ने भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू आज फ्रांस निर्मित अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने एयरफोर्स द्वारा आयोजित विशेष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू राफेल विमान से अंबाला क्षेत्र का एक चक्कर भी लगा सकती हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सख्त इंतजाम किए हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा अंबाला छावनी स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। सुरक्षा के दृष्टिगत एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, स्टेशन परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान की खरीद 2020 में की थी। पहली खेप 27 जुलाई 2020 को भारत पहुंची थी, जिसमें पाँच राफेल विमान शामिल थे। ये विमान सबसे पहले अंबाला एयरबेस पर ही उतरे थे। बाद में 10 सितंबर 2020 को तत्कालीन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की उपस्थिति में औपचारिक इंडक्शन सेरेमनी आयोजित की गई थी। इन विमानों को भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वॉड्रन “गोल्डन एरोज” में शामिल किया गया था।

राष्ट्रपति मुर्मू का यह राफेल उड़ान अनुभव भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि यह देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन किसी महिला का आधुनिक युद्धक विमान में उड़ान भरने का ऐतिहासिक क्षण है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.