राजकीय महिला शरणालय, मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
मथुरा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री राजीव भारती जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.01.2023 को राजकीय महिला शरणालय, मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्रीमती नीरू शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा किया गया। इस दौरान राजकीय महिला शरणालय, मथुरा की प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती रितुशरण श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
राजकीय महिला शरणालय, मथुरा की अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 11.01.2023 को राजकीय महिला शरणालय, मथुरा में कुल 11 संवासिनियां निवासरत है। जिनमें से 02 संवासिनियां मथुरा जनपद की है। मुख्य चिकित्साधिकारी, मथुरा कार्यालय से उपस्थित चिकित्सकों द्वारा दिनांक 04.01.2023 को संवासिनियों का परीक्षण किया गया व आज निरीक्षण दौरान डॉ० स्वाति जाडिया भी उपस्थित आयी, जिनके द्वारा आज ही सवासिनियों का चिकित्सीय परीक्षण किया जायेगा। संवासिनियों की सुरक्षा हेतु निरीक्षण दौरान महिला कास्टेबल व महिला होमगार्ड उपस्थित मिलीं।
निरीक्षण दौरान अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि आज प्रातः संवासिनियों को नाश्ते में पराठा, चटनी व चाय दिया गया था। दोपहर के भोजन में चावल, रोटी, मटर पनीर की सब्जी व सलाद दिया गया। रात्रि के भोजन में मीनू के हिसाब से सब्जी, रोटी की व्यवस्था की गई है। संस्था में लगे सी सी टीवी कैमरे ठीक अवस्था में हैँ। सदन में सफाई पर्याप्त मात्रा में पाई गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा उपस्थित संवासिनियों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व उनके निस्तारण हेतु अधीक्षिका को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



