युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम जिला आगमन शनिवार को सुबह
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शनिवार को अपनी के उपरांत पहली बार एक दिवसीय दौरे पर गुना आगमन होगा ,जहाँ वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे ।जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि श्री टेलर भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा प्रातः दस बजे जिले की सीमा में नहीं प्रवेश करेंगे और मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। वे जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से संवाद करेंगे ।इसके बाद वे नजूल कॉलोनी पहुंचकर एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगे।इसके बाद दोपहर तीन बजे स्थानीय सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करते हुए अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। उनके प्रथम आगमन को व्यापक रूप देने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)