मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

Thursday, July 2, 2026 - 21:49
Updated: 1 month ago
0
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

हरदोई।आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, उनकी स्क्रीनिंग और बैंकों में लंबित लोन मामलों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि योजना के तहत आने वाले आवेदनों को बिना किसी अनावश्यक देरी के स्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि लोन देने में तेजी लाएं और हर बैंक शाखा के लिए तय लक्ष्य को समय से पूरा करें। बैठक के दौरान बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के कार्यों की समीक्षा की गई। आरसेटी के निदेशक ने चालू वित्तीय वर्ष में आयोजित किए गए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों (जैसे-मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, कंप्यूटर, डेयरी फार्मिंग आदि) और उनके सेटलमेंट रेट (रोजगार शुरू करने वाले युवाओं का प्रतिशत) की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, अरविद रंजन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी के निदेशक विक्रांत ओझा, आरसेटी फैकल्टीे दिव्यांशू पाण्डेय, बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

--

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User