मासूम अनय के परिवार पर अभद्र पोस्ट करने वालों पर FIR, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद पुलिस कार्रवाई

Tuesday, May 19, 2026 - 15:53
Updated: 2 months ago
0
मासूम अनय के परिवार पर अभद्र पोस्ट करने वालों पर FIR, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद पुलिस कार्रवाई

शिवपुरी(आरएनआई) इंटरसिटी बस हादसे में जीवित जलकर जान गंवाने वाले मासूम अनय जैन और उसके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, केदार गुर्जर, राकेश जी और शुभम राजपूत नामक व्यक्तियों द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से ऐसे संदेश प्रसारित किए गए, जिन्हें समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाला माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 379/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत प्रकरण कायम किया है।

बस हादसे में मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद जहां पूरा शहर शोक में डूबा है, वहीं सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी दुखद घटना पर संवेदनशीलता बनाए रखें और सोशल मीडिया पर पोस्ट या टिप्पणी करने से पहले पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझने का प्रयास करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User