महाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी।

Sunday, March 12, 2023 - 19:30
0
महाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

बुलढाणा (महाराष्ट्र), 12 मार्च 2023, (आरएनआई)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी।

बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक सारंग आव्हाड ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे उस वक्त हुआ जब एक कार में सवार 13 लोग औरंगाबाद से यहां शेगांव की ओर जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार सड़क पर एक अवरोधक से टकरायी और पलट गयी। कार में सवार छह लोगों – एक पुरुष, चार महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद ले जाया गया है।’’

इससे पहले, कुछ अधिकारियों ने बताया था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User