भोपाल से आए रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी से सुनील आचार्य ने की मुलाकात
गुना (आरएनआई) सुनील आचार्य ने भोपाल से आए रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी से मुलाकात कर गाड़ी संख्या 11603/04 मेमू के किराये में आ रही विसंगति को लेकर चर्चा की।
आचार्य ने बताया कि उक्त मेमू गाड़ियों में गुना से कोटा तथा कोटा से गुना/बीना तक यात्रियों से साधारण किराया लिया जा रहा है, जबकि मावन से बीना और बीना से मावन तक उसी मेमू गाड़ी में यात्रियों से एक्सप्रेस किराया वसूला जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक ही मेमू गाड़ी, एक ही रेल लाइन और एक ही जोन में संचालित हो रही है, तो भोपाल मंडल और कोटा मंडल में किराये को लेकर यात्रियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
इस पर रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी ने मुख्यालय द्वारा दिनांक 28/03/2022 को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि वे मुख्यालय के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक बार कोटा मंडल की भूल प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यालय को पत्र भेजकर यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया है कि संबंधित मेमू गाड़ियों में एक्सप्रेस किराया लिया जाए या साधारण किराया। जैसे ही मुख्यालय से जवाब प्राप्त होगा, उसी के अनुसार यात्रियों से किराया लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, सुनील आचार्य ने साइकिल स्टैंड के गेट पर लगे होर्डिंग को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि होर्डिंग गेट पर लगे होने के कारण यात्रियों को साइकिल स्टैंड ठीक से दिखाई नहीं देता और यह अव्यवस्थित भी प्रतीत होता है।
इस पर रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को होर्डिंग को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)