भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित, पत्नी से कथित अनैतिक संबंधों की शिकायत पर कार्रवाई
राजधानी भोपाल के पुलिस महकमे में बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी (TI) सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई एक युवक की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उसने थाना प्रभारी पर अपनी पत्नी से कथित अनैतिक संबंध रखने, पद का दुरुपयोग करने और महिला पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत के साथ कुछ कथित साक्ष्य भी सौंपे थे। शिकायत के प्रारंभिक परीक्षण में मामला गंभीर पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरक्षक नंदकिशोर को थाना प्रभारी की गतिविधियों की जानकारी थी और उसने भी कथित रूप से महिला पर दबाव बनाने में भूमिका निभाई।
विभागीय जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जांच में आरोपों की सत्यता, पुलिस आचरण नियमों के संभावित उल्लंघन तथा पद के दुरुपयोग जैसे पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी।
डीसीपी का बयान
डीसीपी विकास सेहवाल ने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई। शुरुआती जांच में थाना प्रभारी और आरक्षक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)