बेहोशी की हालत में मिले बालक को समाजसेवियों और पुलिस ने पहुंचाई मदद, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Wednesday, May 20, 2026 - 17:09
Updated: 2 months ago
0
बेहोशी की हालत में मिले बालक को समाजसेवियों और पुलिस ने पहुंचाई मदद, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Guna में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब एक अज्ञात बालक बेहोशी की हालत में केंट थाना क्षेत्र के पीछे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही समाजसेवी प्रमोद भार्गव और पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने केंट थाने से समाजसेवी प्रमोद भार्गव को सूचना दी थी कि एक बच्चा गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस और समाजसेवियों के सहयोग से बच्चे को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कुछ समय बाद बच्चे के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बच्चे के मामा अजीज खान ने बताया कि बच्चा जन्म से बीमार है और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से भटक गया था। वह अपनी मां के साथ Nalkheda से गुना अपनी नानी के घर आया हुआ था। परिजन काफी देर से उसकी तलाश कर रहे थे।

समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने बताया कि बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए उसे किसी शासकीय छात्रावास में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसका उचित देखभाल और उपचार हो सके।

इस मानवीय कार्य के लिए गुना पुलिस विभाग, विशेष रूप से शाहरुख खान, सुरेंद्र मिश्रा, शिवनंदन यादव और जिला अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया। समाजसेवियों ने कहा कि शहर में किसी भी निराश्रित, बीमार या अज्ञात व्यक्ति को तुरंत सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User