बलिया में एक स्‍कूल के नौ छात्र और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित

बलिया जिले के गोविंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नौ छात्रों और एक अध्यापक के चिकनपॉक्स रोग की चपेट में आने का मामला सामने आया है। सीएचसी के एक चिकित्सक ने रविवार को यह जानकारी दी।

Sunday, February 12, 2023 - 17:30
0
बलिया में एक स्‍कूल के नौ छात्र और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित

बलिया (उप्र), 12 फरवरी 2023, (आरएनआई)। बलिया जिले के गोविंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नौ छात्रों और एक अध्यापक के चिकनपॉक्स रोग की चपेट में आने का मामला सामने आया है। सीएचसी के एक चिकित्सक ने रविवार को यह जानकारी दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरही के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने रविवार को बताया कि सोहांव विकासखंड के गोविंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नौ बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार के भी इस रोग से संक्रमित होने की पुष्टि की है।

विद्यालय के सूत्रों के अनुसार दो फरवरी को गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय आए कुछ बच्चों के चेहरे पर लाल दाने दिखाई दिए। शिक्षकों ने समझा कि मच्छर के काटने से ऐसा हुआ है, लिहाजा उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय की तरफ से बच्चों के चिकनपॉक्स से संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरण करने के साथ ही उपचार व रोकथाम के अन्य प्रयास शुरू कर दिये हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User