फिनलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे भारत: नरेंद्र मोदी बोले— नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे रिश्ते
नई दिल्ली (आरएनआई)। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री के.वी. सिंह ने उनकी अगवानी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति स्टब का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा भारत और फिनलैंड के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने लिखा कि वह राष्ट्रपति स्टब के साथ मुलाकात और रायसीना डायलॉग 2026 में उनके मुख्य भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया राष्ट्रपति स्टब के उस संदेश के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने भारत यात्रा की जानकारी साझा की थी। स्टब ने कहा था कि वह भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध, विशेषकर व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में, और मजबूत होंगे।
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब रायसीना डायलॉग 2026 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ विशेष द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। दोनों नेता आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा को भारत-फिनलैंड सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)