प्रोजेक्ट चीता को मिली नई रफ्तार, कूनो के जंगल में छोड़ी गईं दो मादा चीते

Monday, May 11, 2026 - 15:05
Updated: 3 months ago
0
प्रोजेक्ट चीता को मिली नई रफ्तार, कूनो के जंगल में छोड़ी गईं दो मादा चीते

डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत बड़ी पहल करते हुए दो मादा चीतों को खुले जंगल में मुक्त किया।

बोत्सवाना से लाए गए इन चीतों ने क्वारंटीन और अनुकूलन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी। इसके बाद उन्हें कूनो के प्राकृतिक जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया, जहां अब वे स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके को प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों को बसाने की योजना के तहत कई चरणों में चीते लाए गए हैं। इन चीतों को पहले क्वारंटीन बाड़ों में रखा जाता है ताकि वे नए वातावरण के अनुकूल हो सकें, जिसके बाद उन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User