प्रधानमंत्री ने पोंगल, माघ बिहू, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Sunday, January 15, 2023 - 15:30
0
प्रधानमंत्री ने पोंगल, माघ बिहू, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली, 15 जनवरी 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘माघ बिहू की शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार प्रकृति के साथ हमारे बंधन को गहरा करेगा और खुशियां लाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को, खासकर दुनिया भर के तमिल लोगों को पोंगल की शुभकामनाएं। यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।’’

प्रधानमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दीं।

मकर संक्रांति सूर्य भगवान को समर्पित त्योहार है। ‘माघ बिहू’ फसल से जुड़ा त्योहार है। पोंगल चार दिवसीय फसल उत्सव है जो सूर्य देव को समर्पित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User