प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के स्टाफ के साथ चल रही गाड़ियां हुई दुर्घटनाग्रस्त
यह घटना उस समय हुई जब नरेंद्र सिंह तोमर चंदेरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके गृह ग्राम महुहन गए थे। श्रद्धांजलि देने के पश्चात जब उनका काफिला ईसागढ़–देहरदा मार्ग से शिवपुरी की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना घटित हुई।
बताया जा रहा है कि जिस सड़क से काफिला गुजर रहा था, वहां इस समय सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही थी, जिससे सामने का दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच सड़क के बीचों-बीच बारीक गिट्टी का एक बड़ा डंप लगा हुआ था, जो धूल के कारण दूर से दिखाई नहीं दे पाया।

काफिले में आगे चल रही स्टाफ की एक गाड़ी अचानक उस गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी उससे टकरा गई। हालांकि टक्कर बहुत गंभीर नहीं थी, लेकिन अचानक हुई इस घटना से काफिले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अध्यक्ष जी ने काफिला रुकवाकर लोगों के उपचार की व्यवस्था की, सबको व्यवस्थित किया उसके बाद में शिवपुरी की ओर निकल गए ।
इस दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं । राहत की बात यह रही कि यह घटना किसी बड़े हादसे में तब्दील नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे। यदि स्थिति थोड़ी और गंभीर होती, तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)