पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल: शिवपुरी में महिलाओं की गिरफ्तारी और पत्रकारों के वीडियो डिलीट कराने का मामला

Friday, January 23, 2026 - 22:10
Updated: 6 months ago
0

शिवपुरी (आरएनआई) शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके से 8 से 10 महिलाओं को हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही कई पत्रकार मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की कवरेज शुरू की।

आरोप है कि कवरेज के दौरान पुलिस ने पत्रकारों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर उनमें रिकॉर्ड किए गए वीडियो डिलीट करवा दिए। इसके बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पुलिस आखिर किस तथ्य को सार्वजनिक होने से रोकना चाहती थी।

घटना के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि हिरासत में ली गई महिलाओं या युवतियों की वास्तविक संख्या कितनी थी, उन्हें किस आधार पर पकड़ा गया और क्या कहीं किसी तरह की गलती तो नहीं हुई। फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट और आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User