पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

Wednesday, April 22, 2026 - 21:31
Updated: 3 months ago
0
पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

भोपाल (आरएनआई)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी को एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर की गई अमर्यादित बयानबाजी के मामले में पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पूरे प्रकरण को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि विधायक का आचरण अत्यंत आपत्तिजनक है और इससे पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नोटिस में प्रीतम लोधी से तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

पार्टी ने अपने रुख में साफ किया है कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा और व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और अनुशासन बनाए रखना सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। अब इस मामले में सबकी नजरें प्रीतम लोधी के जवाब और पार्टी की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User