पंजाब: भारतीय क्षेत्र के आठ किलोमीटर भीतर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए चीनी हथियार बरामद

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब आठ किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Wednesday, January 18, 2023 - 19:30
0
पंजाब: भारतीय क्षेत्र के आठ किलोमीटर भीतर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए चीनी हथियार बरामद

चंडीगढ़/नयी दिल्ली, 18 जनवरी 2023, (आरएनआई)। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब आठ किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर गुरदासपुर जिले के ऊंचा टकला सीमांत गांव इलाके में पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनी।

उन्होंने कहा, ‘‘ड्रोन संभवत: 300-400 मीटर की ऊंचाई पर था, लेकिन क्षेत्र में घने कोहरे के कारण यह दिखाई नहीं दे रहा था।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘जवानों ने जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनी, उन्होंने मानव रहित यान की दिशा में तुरंत करीब 17 गोलियां चलाईं।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने जमीन पर कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी।

प्रवक्ता ने बताया कि उस कृषि क्षेत्र की तलाशी ली गई, जहां से आवाज आई थी और तलाशी के दौरान चीन निर्मित चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और नौ एमएम की 47 गोलियों का एक पैकेट बरामद हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे बल सतर्क हैं और वे तस्करों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर नाकाम करने में कामयाब रहे।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User