नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बाइक रैली, अलीगढ़ में दिखा जोश

Apr 15, 2026 - 19:41
Apr 15, 2026 - 19:42
 0  405
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की बाइक रैली, अलीगढ़ में दिखा जोश

अलीगढ़ (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान*के अंतर्गत अधिनियम के समर्थन में अलीगढ़ महानगर भाजपा द्वारा महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा के दिशा निर्देशन में आज विशाल बाइक/ स्कूटी रैली का आयोजन रामलीला मैदान से अटल चौक तक किया गया, जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इं राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान के लिए लोकसभा और राज्यसभा के साथ साथ दिल्ली सरकार में महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रावधान कर महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का काम किया है। रैली मैं सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार जिंदाबाद और नारी का सम्मान देश का स्वाभिमान, सशक्त नारी सशक्त भारत, महिलाओं की हिस्सेदारी राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, नारी शक्ति ने ठाना है नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करवाना है, नारी को मिलेगा अधिकार धन्यवाद मोदी सरकार जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस फैसले को महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। बाइक/स्कूटी रैली के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह रहे। उसके पश्चात अधिनियम के समर्थन में एक नारी शक्ति पद यात्रा अटल चौक से लेकर अम्बेडकर पार्क तक निकाली गई जिसके महानगर उपाध्यक्ष संयोजक गुनीत मित्तल रहे। इस दौरान नारी शक्ति दीवार हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें महिलाओं बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हस्ताक्षर अभियान के संयोजक महानगर मंत्री मनोज भारद्वाज रहे। मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर समर्थन करने का आह्वान किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, पूर्व महापौर श्रीमती शकुन्तला भारती, सरिता माहेश्वरी,एम एल सी डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह,कोल विधायक अनिल पाराशर, महापौर प्रशांत सिंघल, सीमा गौतम, डौली पाराशर, शोभा उपाध्याय, नीतू आशीवाल, अनीता शर्मा,पूनम शर्मा, डॉ प्रतिमा शर्मा, गौरी आर्य, सोनू जाटव, आकाश गुप्ता, महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा, सुभाष गुप्ता सुभानु, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, गुनीत मित्तल, पवन लवानियां, ऋषि वर्मा, अनुराग शर्मा, गौरी आर्य, बीडी शर्मा, पुनीत पालीवाल, पवन शर्मा, मनीष अग्रवाल, राजकमल सोनकर, योगेश सिंघल, राजकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0