नहर हादसे की पीड़ित बच्ची के परिवार से मिले विधायक, दैवीय आपदा राहत दिलाने का दिया भरोसा

Wednesday, July 15, 2026 - 19:35
Updated: 19 days ago
0
नहर हादसे की पीड़ित बच्ची के परिवार से मिले विधायक, दैवीय आपदा राहत दिलाने का दिया भरोसा

कछौना (हरदोई)। शारदा नहर में डूबने से जान गंवाने वाली 12 वर्षीय शिवांशी के परिजनों से बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रशासन को मुख्यमंत्री दैवीय आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने परिवार के अन्य बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि 9 जुलाई को विकासखंड कछौना की ग्राम सभा समसपुर निवासी कन्हैया लाल की तीन बेटियां धान की रोपाई के बाद शारदा नहर में हाथ-पैर धोने गई थीं। इसी दौरान तीनों का पैर फिसल गया और वे नहर में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद सुनील राठौर ने साहस दिखाते हुए नहर में छलांग लगाकर दो बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 12 वर्षीय शिवांशी तेज बहाव में बह गई। करीब 28 घंटे बाद उसका शव ताजपुर गांव के पास बरामद हुआ था। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले कन्हैया लाल की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और बच्चों की मां का साया पहले ही उठ चुका है, जिससे इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवीन पटेल, अर्जित वर्मा, विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, ग्राम प्रधान अनूप कुमार 'मटरू', प्रधानाचार्य विकास श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, सनोज राठौर, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार, अनूप सिंह सहित कई लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User