जौनपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन

राजेश श्रीवास्तव

Sunday, July 26, 2026 - 23:58
0
जौनपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर एवं कायस्थ समाज जौनपुर के सभी संगठनों के

पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज शाम कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव बबलू के बाजिदपुर दक्षिणी आवास पर सम्पन्न हुई |

बैठक में आगामी कार्यक्रमों श्री चित्रगुप्त भगवान शोभायात्रा पर विचार विमर्श किया गया एवं सभी संगठनों को मजबूत करने हेतु भी चर्चा होगी सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने संगठन की नई सूची तैयार कर जारी करेंगे।

संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सभी संगठनों की एकजुटता देख कर जौनपुर में एक मिसाल कायम किया है।

कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया ने कहा है भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज समुदाय के देवता हैं शोभायात्रा में सर्व समाज समुदाय के लोग शामिल होंगे।

 श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि कायस्थ समाज एकजुट हैं और रहेगा।

 दयाशंकर निगम जिलाध्यक्ष कायस्थ एकता मंच जौनपुर , एवं गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में आरती पूजन प्रतिदिन शाम 7 बजे होती हैं और रविवार को बृहद आरती होती हैं।

डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब जिलाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर,दयाल सरन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर ने कहा कि कायस्थ समाज संगठन मजबूत करने के लिए ग्राम सभा तक गठन किया जाएगा।

रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर ने कहा है भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा एवं धर्मशाला का सौंदर्य करण कराया जाएगा।

मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 एवं अजय वर्मा अज्जू जिला अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर एवं मनोज वर्मा जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा 0064 जौनपुर ने जिले के मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, एवं समस्त जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से अनुरोध किया है कि जौनपुर महापुरुषों भारत रत्न गण नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी, स्वामी विवेकानंद जी, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी, लाल बहादुर शास्त्री जी की मूर्ति जौनपुर में लगाई जाए एवं किसी एक चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त जी कलम दवात चौराहा के नाम किया जाए।

मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव जी ने कहा कि सभी मांगे मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा मनीष श्रीवास्तव जी को मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी का जनसंपर्क अधिकारी बनने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव फूफा,चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू राष्ट्रीय, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव,प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव रिंकू,जिला महासचिव ब्रह्म कुमार निगम, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा तारापुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव रूहटा, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला डॉ मिथलेश श्रीवास्तव,जिला संगठन मंत्री शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव , जिला महासचिव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, जिला संगठन मंत्री राम मोहन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, अनिल श्रीवास्तव अनीस श्रीवास्तव नेता जी आदि मौजूद रहे।

आज कारगिल दिवस पर कारगिल में हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

एवं अंत में श्री चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामाकांत श्रीवास्तव एडवोकेट के निधन पर, कायस्थ महासभा युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी रश्मी श्रीवास्तव के निधन पर, धर्मेंद्र जी के पिता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव जी के निधन पर एवं उनकी पत्नी के निधन पर एवं विगत एक माह में हुए कायस्थ परिवार जौनपुर में निधन पर दो मिनट का मौन रखकर आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

एवं समस्त पदाधिकारी गण के सर्व सम्मति से इन लोगों के निधन एवं अन्य समाज में निधन पर इस बार श्रावणी पर्व भोज नहीं मनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User