जोशी ने पदभार ग्रहण किया एवं समीक्षा बैठक की
उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली (आरएनआई)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कर्तव्य भवन में मंत्रालय का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।श्री जोशी के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का भी प्रभार है।उन्हें श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके बाद श्री जोशी ने मंत्रालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बैठक में विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की।
सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी,उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी और विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी.के. अनिल कुमार भी उपस्थित थे।एल.एस.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)