अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर आयोजित होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Sunday, July 26, 2026 - 18:05
Updated: 5 days ago
0
अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर आयोजित होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

कादीपुर के अघोरपीठ बाबासत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 29 जुलाई बुधवार को पीठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने बताया कि हजारों वर्ष पुराने इस शैव साधना स्थल अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में गुरु पूजन कार्यक्रम अन्तर्गत बाबा सत्यनाथ चरण पादुका पूजन के साथ साथ नव नाथों का विशेष पूजन अर्चन किया जायेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में 29 जुलाई को प्रातः 6.30 बजे से नौ नाथ गुरु पूजन प्रारंभ हो जाएगा।9.00 से बजे मठ सदस्यता/पंजीकरण, नवीनीकरण।10.00 बजे से गुरु दर्शन एवं प्रसाद वितरण, अपराह्न 12.00 बजे आल्हा सम्राट फौजदार सिंह द्वारा आल्हा गायन,4.00 बजे से संगोष्ठी,सांय 6.00 बजे गुरु आशीर्वचन,6.30 बजे महाआरती एवं सांयकाल 7.00 बजे से भक्ति संगीत का आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ के भक्त सुरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, प्रभाकर सिंह,प्रशान्त सिंह,शानू पाठक,विजय गिरी, ठाकुर प्रसाद मिश्र, बृजेश मिश्र,नीरज मिश्र,रामू बोलबम, अभिमन्यु मौर्य, अनिल सिंह सहित अन्य लोग लगे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User