जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम : सीआईएल चेयरमैन

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है।

Monday, March 20, 2023 - 18:30
0
जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम : सीआईएल चेयरमैन

कोलकाता, 20 मार्च 2023, (आरएनआई)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है।

अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी 2025-26 तक एक अरब टन के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सारी परिस्थितियां कोयले के दाम बढ़ाने के पक्ष में हैं। बीते पांच वर्ष में दाम नहीं बढ़े। इस वर्ष वेतन को लेकर भी बातचीत चल रही है जिसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा विशेषकर उन कुछ अनुषंगियों पर जहां मानव संसाधन की कीमत बहुत अधिक है।’’

एमजंक्शन द्वारा आयोजित कोल मार्केट्स कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल ने कहा, ‘‘दाम नहीं बढ़ाने पर बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाएंगी। हितधारकों के साथ इस बारे में बात चल रही है और यह कदम जल्द ही उठाया जाएगा।’’

एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य के बारे में उन्होंने कहा कि इसे 2025-26 तक हासिल कर लिया जाएगा, हालांकि लक्ष्य प्राप्ति देश की जरूरत और निजी क्षेत्र की वृद्धि पर निर्भर करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी भूमिगत कोयला उत्पादन को मौजूदा 2.5-3 करोड़ टन से बढ़ाकर 2030 तक 10 करोड़ टन करना चाहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User