दिल्ली आर्थिक समीक्षा: आप सरकार का कर संग्रह 36 प्रतिशत बढ़ा; प्रतिव्यक्ति आय में 14.18 प्रतिशत वृद्धि होगी

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की।

Monday, March 20, 2023 - 19:30
0
दिल्ली आर्थिक समीक्षा: आप सरकार का कर संग्रह 36 प्रतिशत बढ़ा; प्रतिव्यक्ति आय में 14.18 प्रतिशत वृद्धि होगी
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत

नयी दिल्ली, 20 मार्च 2023, (आरएनआई)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में दिल्ली आर्थिक समीक्षा पेश की।

आर्थिक समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में बढ़कर 3,89,529 रुपये हो गई जो 2020-21 में 3,31,112 रुपये थी। इसके अलावा, अग्रिम अनुमानों के मुताबिक 2022-23 के दौरान मौजूदा मूल्यों पर दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,44,768 होगी जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 14.18 प्रतिशत अधिक है।

इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय औसत की तुलना में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय हमेशा करीब 2.6 प्रतिशत अधिक होती है। समीक्षा में आगे कहा गया, ‘‘दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया है। 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

समीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया। 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User