जम्मू में दो विस्फोट में सात लोग घायल, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई : पुलिस

जम्मू में शनिवार सुबह 15 मिनट के अंतराल पर हुए दो विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Saturday, January 21, 2023 - 19:30
0
जम्मू में दो विस्फोट में सात लोग घायल, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई : पुलिस

जम्मू, 21 जनवरी 2023, (आरएनआई)। जम्मू में शनिवार सुबह 15 मिनट के अंतराल पर हुए दो विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) ने दो विस्फोट में छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की, लेकिन अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि छर्रे लगने के कारण सात लोगों को भर्ती कराया गया है और सभी की हालत ‘‘स्थिर’’ है।

संदिग्ध आतंकवादियों ने नरवाल के परिवहन यार्ड में विस्फोट ऐसे समय में किए, जब क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां ​​​​कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर हाई अलर्ट पर हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पहला विस्फोट पूर्वाह्न 10.45 बजे हुआ, जिसके लगभग 15 मिनट बाद एक और विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश अभियान जारी है।

एक चश्मदीद जसविंदर सिंह ने बताया कि पहला विस्फोट एक वाहन में हुआ, जिसे मरम्मत के लिए कार्यशाला भेजा गया था।

मोटर स्पेयर पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंह के मुताबिक, 15 मिनट बाद पास में एक और विस्फोट हुआ, जिससे क्षेत्र में मोटर वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्सों और कचरे का मलबा बिखर गया।

उन्होंने बताया कि पहले विस्फोट में पांच लोग, जबकि दूसरे विस्फोट में दो लोग घायल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User