जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में एचपीसीएल के ‘सुपर 50’ कार्यक्रम के 157 छात्रों में 128 एनईईटी में सफल हुए

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के ‘सुपर 50’ कार्यक्रम के इस साल शानदार नतीजे रहे हैं। इस कार्यक्रम को भारतीय सेना की मदद से संचालित किया गया था।

Monday, June 19, 2023 - 12:00
0
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में एचपीसीएल के ‘सुपर 50’ कार्यक्रम के 157 छात्रों में 128 एनईईटी में सफल हुए

नयी दिल्ली, 19 जून 2023, (आरएनआई)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के ‘सुपर 50’ कार्यक्रम के इस साल शानदार नतीजे रहे हैं। इस कार्यक्रम को भारतीय सेना की मदद से संचालित किया गया था।

एचपीसीएल ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के तहत पढ़न वाले 157 छात्रों में 128 का मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी में चयन हुआ है।

एचपीसीएल ने अपनी सीएसआर पहल के तहत भारतीय सेना के साथ ‘प्रोजेक्ट सुपर-50 मेडिकल एंड इंजीनियरिंग’ की शुरुआत की थी। इसके तहत चार स्थानों – श्रीनगर, कारगिल, लद्दाख और राजौरी में आवासीय शिक्षा की व्यवस्था की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रवेश दिया गया।

बयान के मुताबिक सफल छात्रों में 74 लड़कियां और 54 लड़के शामिल हैं।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में इस प्रदर्शन के लिए एचपीसीएल और भारतीय सेना की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User