जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- PDA में 'P' का मतलब पंडित, 2027 में बदलाव तय

Wednesday, August 5, 2026 - 15:58
0
जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश बोले- PDA में 'P' का मतलब पंडित, 2027 में बदलाव तय

समाजवादी विचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे परिसर में नारेबाजी होती रही।

सुबह करीब 11:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे अखिलेश यादव गोल्फ कार्ट से प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। प्रतिमा के पास पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज को साधने के उद्देश्य से आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में हिस्सा लिया। सम्मेलन में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के पार्टी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (PDA) फार्मूले में 'P' का अर्थ 'पंडित' भी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव तय है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़े कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन इससे बदलाव की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोहिया पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही वह आकार में छोटा हो, लेकिन विचारों के स्तर पर वह देश का सबसे बड़ा पार्क है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User