जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 60 शिकायतें, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई (आरएनआई)। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का समाधान पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही कराते हुए संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)