गायघाट के चोरनियां मामले पर प्रशासन सख्त : दंडाधिकारी की हुई तैनाती, निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट करने का सख्त आदेश

Monday, March 23, 2026 - 17:09
Updated: 4 months ago
0
गायघाट के चोरनियां मामले पर प्रशासन सख्त : दंडाधिकारी की हुई तैनाती, निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट करने का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव में हुई घटना को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दंडाधिकारी रामनाथ कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी, मुजफ्फरपुर की प्रतिनियुक्ति की है। उन्होंने संबंधित दंडाधिकारी को निर्देश दिया है कि घटना की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच करते हुए जल्द से जल्द तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उल्लेखनीय है कि चोरनियां गांव में 17/18 मार्च 2026 की रात्रि में घटित घटना के संबंध में गायघाट थाना में कांड संख्या 71/26, दिनांक 18 मार्च 2026 दर्ज किया गया है। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User