गंगा एक्सप्रेसवे के पुसेडा कट पर स्कूल बस और कार की टक्कर, 5 बच्चे घायल
हरदोई (आरएनआई) गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे पुसेडा कट पर मंगलवार को डीपीएसडी पब्लिक स्कूल की बस और मारुति स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार पांच बच्चों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलग्राम भेजा गया।

पुलिस के अनुसार स्कूल बस संख्या UP41AT 4519 और मारुति स्विफ्ट कार संख्या UP32JR 4773 के बीच यह दुर्घटना हुई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)