खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर संपत्ति छिपाने का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका; 4 अगस्त को सुनवाई
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में खाद्य मंत्री और सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में करीब ₹100 करोड़ की संपत्ति छिपाई है। इस मामले में 4 अगस्त को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।
यह याचिका सागर जिले के रहली निवासी राजकुमार सिंह की ओर से दायर की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी नहीं दी गई और करीब ₹100 करोड़ की संपत्ति छिपाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)