किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये-अनुनय
हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में किसानों द्वारा सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, खाद एवं बीज की उपलब्धता, नहरों की सफाई, फसल बीमा तथा राजस्व संबंधी समस्याएं उठाई गईं, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, उन्नत खेती, जैविक कृषि एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, उप निदेशक कृषि सतीश पाण्डेय , जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा, सीवीओ अशोक कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
-----------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)