कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दिए गए आवश्यक निर्देश

Thursday, July 30, 2026 - 20:45
Updated: 7 hours ago
0
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दिए गए आवश्यक निर्देश

हरदोई। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन हरदोई स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश ने की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर सतर्कता बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात को सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और सतर्कता बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी हरियावां, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User