कछौना में नवनियुक्त 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Friday, July 31, 2026 - 22:20
Updated: 2 days ago
0
कछौना में नवनियुक्त 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

कछौना, हरदोई(आरएनआई) बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल के कर कमलों द्वारा नियुक्त पत्र वितरित किए गए। नियुक्त पत्र प्राप्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। मातृ एवं शिष्य स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्राथमिक शिक्षा व पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका है। जब नौनिहाल मजबूत होंगे तभी हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा सरकार देश को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत है। प्री प्राइमरी स्कूल, वॉल वाटिका के माध्यम से नौनिहालों व धात्री महिलाओं व किशोरियों को सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका है। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र ने कहा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही ढंग से क्रियान्वयन की जिम्मेदारी आप सभी की है।इस अवसर पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त पत्र मुख्य अतिथि के हाथों से पाकर चेहरे पर खुशी व उत्साह से अभिभूत थी। इस दौरान 53 आंगनबाड़ी नव नियुक्त कार्यकृतियों को पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की टीम सुपरवाइजर शशिमा सिंह, पूजा निहारिका, काजल सिंह, खुशबू कुमारी, प्रधान सहायक बालक राम गौतम सहित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User