एलआईसी को किसने जोखिम में डाला : कांग्रेस

कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि भारत के वित्तीय तंत्र के स्तंभ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को जोखिम में किसने डाला?

Monday, February 27, 2023 - 23:30
0
एलआईसी को किसने जोखिम में डाला : कांग्रेस
पार्टी महासचिव जयराम रमेश

नयी दिल्ली, 27 फरवरी 2023, (आरएनआई)। कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि भारत के वित्तीय तंत्र के स्तंभ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को जोखिम में किसने डाला?

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस की ‘हम अडाणी के हैं कौन ‘ श्रृंखला के तहत पिछले कई दिनों की तरह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल किये।

उन्होंने कहा, ‘अडानी समूह के शेयरों में निरंतर बिकवाली के कारण, 31 दिसंबर 2022 से समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्‍य में आश्‍चर्यजनक रूप से 52,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इनका मूल्‍य अब मात्र 32,000 करोड़ रुपये रह गया है और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसीधारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभ साफ हो गया और एलआईसी को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ‘

रमेश ने सवाल किया, ‘किसने भारत की वित्तीय प्रणाली के इस स्तंभ को आपके पसंदीदा व्यवसायी के लिए इतने जोखिम भरे सौदे में शामिल होने के लिए मजबूर किया? भारत के नागरिकों की बचत के साथ खेले गए इस जुए के लिए आपकी (प्रधानमंत्री ) जवाबदेही कब तय होगी?’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘क्या आप अपने करीबी दोस्त को इस संकट से उबारने के लिए एनएसई पर दबाव बना रहे हैं? सेबी को यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है कि लाखों निवेशकों से एक डूबते हुए व्यावसायिक समूह में निवेश ना करा कर उन्हें धोखाधड़ी से बचाया जाए?’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User