इमारत ढहने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट ढहने के मामले में बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Wednesday, January 25, 2023 - 22:30
0
इमारत ढहने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

लखनऊ, 25 जनवरी 2023, (आरएनआई)। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट ढहने के मामले में बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह मामला मोहम्मद तारिक, नवाजिश शाहिद और फहद यजदानी के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज किया गया है। नवाजिश सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहता की धारा 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 420 (धोखाधड़ी), 120-ख (आपराधिक साजिश) तथा आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा सात के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त एस. बी. शिरडकर ने बताया कि नवाजिश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अलाया अपार्टमेंट का निर्माण वर्ष 2009-2010 में हुआ था और उसके ढहने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।

इस बीच, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि लोग मलबे में दबे हैं या नहीं। इसके मद्देनजर बचाव अभियान अभी जारी है।

अब तक कुल 16 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 10 लोगों का इलाज किया जा रहा है, जबकि चार को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में वजीर हसन रोड पर स्थित अलाया अपार्टमेंट की बहुमंजिला इमारत मंगलवार शाम ढह गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User