असम में यदि आप की सरकार बनी तो मुफ्त बिजली, सभी बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार देने का रविवार को वादा किया।

Sunday, April 2, 2023 - 18:00
0
असम में यदि आप की सरकार बनी तो मुफ्त बिजली, सभी बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी : अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

गुवाहाटी, 2 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार देने का रविवार को वादा किया।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आप सरकार ने सात वर्षों में दिल्ली का चेहरा बदल दिया, और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी लगभग इतने ही समय के लिए सत्ता में रही है, लेकिन उसने ‘गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं’ किया।

केजरीवाल ने यहां एक रैली में कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही हैं, और अगर यह पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा।

उन्होंने असम में सत्ता में आने पर राज्य के सभी बेरोजगार युवकों के लिए नौकरियों का वादा भी किया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने सात साल में दिल्ली में 12 लाख लोगों और पंजाब में एक साल में 28,000 लोगों को रोजगार दिया है।

केजरीवाल ने राज्य में आप सरकार के गठन के एक साल के भीतर गुवाहाटी के सभी घरों में पाइप से पानी पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User