अधिक से अधिक कर्मकारों एवं लद्यु व्यापारियों के पंजीकरण करायेः जिलाधिकारी

Friday, March 13, 2026 - 18:20
Updated: 5 months ago
0
अधिक से अधिक कर्मकारों एवं लद्यु व्यापारियों के पंजीकरण करायेः जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) श्रम विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लद्यु व्यापारी मानधन योजना में पात्र 18 से 40 वर्ष के अधिक से अधिक कर्मकारों एवं लद्यु व्यापारियों के पंजीकरण के संबंध में एक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना में मनरेगा वकर्स, आशा, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, शिक्षा मित्र, अनुदेश, पंचायत सहायक, कोटेदार, होमगार्ड, पीआरडी जवान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है उनका संबंधित विभाग के अधिकारी ब्लाक स्तर पर शिविर का आयोजन करें और बीडीओ से समन्य बनाकर पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति लेकर अधिक से अधिक पंजीकरण करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, पीडी, डीसी मनरेगा, आजिविका मिशन, सहायक श्रमायुकत सत्यबीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User