अदिति अशोक इस साल चौथी बार एलपीजीए में शीर्ष 10 में

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया।

Monday, June 19, 2023 - 12:00
0
अदिति अशोक इस साल चौथी बार एलपीजीए में शीर्ष 10 में
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक

बेलमोंट (अमेरिका), 19 जून 2023, (आरएनआई)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से एलपीजीए क्लासिक में संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया।

अदिति का स्कोर 11 होल के बाद एक अंडर था लेकिन अंतिम सात होल में चार बर्डी के साथ उन्होंने पांच अंडर का स्कोर बनाया।

अदिति ने चार दौर में से तीन में बोगी नहीं की। उन्होंने 68, 67, 72 और 67 के स्कोर से कुल 14 अंडर का स्कोर बनाया।

आयरलैंड की लियोन मैग्वायर ने अंतिम दौर में 64 के स्कोर से कुल 21 अंडर के स्कोर के साथ थाईलैंड की एरिया जुतानगार्न को दो शॉट से पछाड़कर खिताब जीता।

अदिति ने एलपीजीए पर पिछली आठ प्रतियोगिता में से चार में शीर्ष 10 में जगह बनाई है। यह भारतीय गोल्फर एलपीजीए की ऑर्डर ऑफ मेरिट में 15वें स्थान पर पहुंच गई है।

अदिति के साथ ही विश्व रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग से बेहतर रैंकिंग हासिल करने की उम्मीद है। उन्होंने हफ्ते की शुरुआत 50वें स्थान के साथ की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User