अक्षय पात्र को बाघ बकरी फाउंडेशन ने दिया नया डिलीवरी वाहन

12 शासकीय विद्यालयों के 800 छात्रों के लिए मध्यान्ह भोजन वितरण में होगा सहायक 

Friday, March 24, 2023 - 01:28
0
अक्षय पात्र को बाघ बकरी फाउंडेशन ने दिया नया डिलीवरी वाहन
अक्षय पात्र को बाघ बकरी फाउंडेशन ने दिया नया डिलीवरी वाहन

वृन्दावन। वृन्दावन स्थित अक्षय पात्र फाउण्डेशन की केन्द्रीयकृत रसोई के लिए बाघ बकरी फाउण्डेशन ने बृहस्पतिवार को नया कस्टमाइज्ड डिलीवरी वाहन प्रदान किया। इस वाहन के माध्यम से 12 शासकीय विद्यालयों के 800 विद्यार्थियों तक संस्था के गर्म एवं पौष्टिक भोजन के परिवहन में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी, श्री मनीष मीना, बाघ बकरी टी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रमेश देसाई एवं कार्यकारी निदेशक पराग देसाई, हेड सीएसआर अजय सिसिलिया, उमा मोटर्स से पवन चतुर्वेदी एवं अक्षय पात्र वृन्दावन के प्रमुख श्री सुरेश्वर दास के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, श्री मनीष मीना ने अक्षय पात्र के सेवा कार्यों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा संस्था द्वारा जनपद मथुरा के समस्त सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को कम समय में स्वच्छ, गरमा-गरम  एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करना सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के कारण ही संभव है। 
बाघ बकरी टी गु्रप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रमेश देसाई ने कहा कि संस्था अक्षय पात्र फाउण्डेशन के माध्यम से हजारों छात्रों की सेवाकर अति प्रसन्नता का अनुभव कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
कार्यक्रम में अक्षय पात्र के ऑपरेशन  मैनेजर अमित झा, राजीव रावत, प्रमोद ठाकुर, उमाशंकर उपाध्याय,  विष्णु सिंह, पीयूष शर्मा, विक्रम जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपलब्ध रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User