हैदराबाद के नामपल्ली में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

Jan 25, 2026 - 12:04
 0  108
हैदराबाद के नामपल्ली में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

हैदराबाद (आरएनआई) — तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के व्यस्त नामपल्ली इलाके में शनिवार दोपहर एक चार-मंजिला फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में भगदड़ का माहौल बन गया और कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बारे में शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार आग के बाद कम से कम पांच लोगों के बेसमेंट में फंसे होने की आशंका है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

आग दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास आग Bacha’s फर्नीचर शोरूम के बेसमेंट में शुरू हुई और जल्दी ही ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। दमकल, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी (HYDRAA) की टीमों ने संयुक्त रूप से मौके पर बचाव और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग को नियंत्रित कर लिया गया है, गहरे और घने धुएं के कारण बचाव कर्मियों के लिए अंदर जाना बेहद कठिन रहा।

बेसमेंट में मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होने के कारण वे लोग अंदर ही फँसे रहे, और दमकल कर्मी धुएँ की वजह से राहत कार्यों में परेशानी का सामना कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों की पहचान प्रनीत कुमार (11), अखिल (7), बेबी (44), सय्यद हबीब (40) और मोहम्मद इम्तियाज़ (26) के रूप में हुई है, लेकिन अभी तक वे सुरक्षित बाहर नहीं निकाले जा सके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। आसपास के इलाके में भारी धुएं के कारण ट्रैफिक को रोक कर बचाव वाहनों के लिए रास्ता बनाया गया और जनता से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है।

आधिकारिक तौर पर आग किस वजह से लगी, अभी तक इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह संकेत है कि बेसमेंट में जमा फर्नीचर और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट होगी।

घटना से लोग गहरे सदमे में हैं और परिवार के सदस्य बेसमेंट में फंसे लोगों की सलामती की उम्मीद के साथ घटनास्थल पर भैट रहे हैं। स्थानीय सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहित पॉलिटीकल प्रतिनिधि भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.