हरदोई में भीषण सड़क हादसा: ईको कार की टक्कर से साले-बहनोई समेत तीन की मौत, दो घायल
हरदोई (आरएनआई) रविवार। गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर खितौली गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ईको कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बरातियों से भरी एक ईको कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से अंकुर, दीपू और अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होरीलाल और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद कार में सवार सभी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों की तेज गति हादसे का कारण मानी जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)