हरदोई में काल बना डंपर, दो की मौके पर मौत, एक ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

Thursday, May 14, 2026 - 10:47
Updated: 3 months ago
0
हरदोई में काल बना डंपर, दो की मौके पर मौत, एक ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

हरदोई (आरएनआई) थाना कासिमपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात बागरमऊ रोड स्थित सरेहरी चौराहे के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवकों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार हादसे में फतेहपुर पथरौली निवासी बाबू पुत्र शिवनारायण, मल्लावां थाना क्षेत्र के तेरियां भवानीपुर निवासी जितेंद्र सिंह, तथा फतेहपुर पथरौली निवासी अनूप पुत्र राजू और पंकज घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से अनूप और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाबू व जितेंद्र सिंह को तत्काल सीएचसी बेहंदर भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान बाबू ने भी दम तोड़ दिया। जितेंद्र सिंह का इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User