हरदोई की अभिनेत्री चेतना शुक्ला लखनऊ में सम्मानित
हरदोई। हरदोई की फिल्म अभिनेत्री चेतना शुक्ला को राजधानी लखनऊ में आयोजित जन समस्या मेला समिति भारत के 11वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु के पूर्व उपनिदेशक दिनेश कुमार सहगल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव 'हीरो भैया' ने की, जबकि सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट डॉ. अंकित मित्तल ने की।
समारोह में कला, समाजसेवा, न्याय और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हरदोई की अभिनेत्री चेतना शुक्ला को भी सम्मान प्रदान किया गया।
राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह वत्स ने कहा कि अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश में पहचान बनाना हरदोई के लिए गौरव की बात है। वहीं सम्मान प्राप्त करने के बाद चेतना शुक्ला ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कलाकार, समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)