सीधी दौरे में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: कलेक्टर हटे, बैंक GM निलंबित
सीधी (आरएनआई) कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की शिकायते भी किये जिसपर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के संकेत दिए और कुछ ही छोड़ो बाद मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज में लिखे हैं की आज सीधी जिला मुख्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें जनता एवं जनप्रतिनिधिगणों की शिकायतों, जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा एवं फीडबैक के आधार पर जिला कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए है। तो इधर पुलिस अधीक्षक गुना अंकित सोनी को हटा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं, उनको जवाबदारी से काम करना चाहिए। जवाबदारी उनकी नियुक्ति के साथ ही होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)