सागर कार अग्निकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के बाद सबूत मिटाने की साजिश, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Monday, March 23, 2026 - 20:51
Updated: 4 months ago
0
सागर कार अग्निकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के बाद सबूत मिटाने की साजिश, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

सागर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के सागर जिले के चनाटोरिया कार अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के मुताबिक, डॉक्टर नीलेश कुर्मी ने पहले घर में पत्नी सीमा का गला घोंटा, फिर सबूत मिटाने के लिए गढ़ाकोटा से करीब 50 किमी दूर ले जाकर कार में पेट्रोल डालकर जला दिया।

मामले में आरोपी पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 20 मार्च की रात करीब 2 बजे घर लौटने पर नीलेश और सीमा के बीच विवाद हुआ। शक और अफेयर को लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी ने सीमा का गला घोंट दिया। पुलिस ने डाक्टर नीलेश कुर्मीऔर उसके साथी रामचरण और शिवम कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User