सकतपुर तालाब में डूबने से मनोज जाटव की मौत
गुना (आरएनआई) सकतपुर तालाब में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज जाटव के रूप में हुई है। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने तालाब के पास शव देखा, जिसके बाद रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)